राँची(RANCHI ): गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर झारखंड पुलिस के लिए गर्व का पल सामने आया है। उग्रवाद, संगठित अपराध और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बेहतरीन कार्य के लिए झारखंड पुलिस के 12 पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने इन जांबाज़ अफसरों और जवानों की असाधारण सेवाओं और साहसिक योगदान को देखते हुये यह सम्मान प्रदान किया।
विशिष्ट सेवा पदक
सुधीर कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, झारखंड जगुआर, रांची
उत्कृष्ट सेवा पदक
अनुप बिरथरे – पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड जगुआर
पटेल मयूर कनैयालाल – पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन), पुलिस मुख्यालय
संजय कुमार – पुलिस उपाधीक्षक, JAP-01
हवलदार कृष्णा कुमार क्षेत्री – JAP-01
हवलदार अरुण कुमार ओझा – झारखंड जगुआर
हवलदार मारकुस सुनवार – झारखंड जगुआर
आरक्षी जयदेव प्रधान – JAP-01
महिला आरक्षी जेनेट मार्गरेट लकड़ा – JAP-10, होटवार
महिला आरक्षी कुमुदिनी कुजूर – JAP-10, होटवार
आरक्षी सुफल ओड़ेया – झारखंड जगुआर
आरक्षी वसीम अख्तर – झारखंड जगुआर
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

