नगर निगम चुनाव को लेकर जेडीयू धनबाद की एकदिवसीय बैठक, एनडीए के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान…

नगर निगम चुनाव को लेकर जेडीयू धनबाद की एकदिवसीय बैठक, एनडीए के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान…

धनबाद(DHANBAD): जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) धनबाद जिला इकाई की ओर से रविवार को पॉलीटेक्निक रोड स्थित एक निजी हॉल में एक दिवसीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जेडीयू झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो उपस्थित रहे। इस बैठक का उद्देश्य आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर संगठन की रणनीति तय करना और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देना था।

बैठक में धनबाद जिला जेडीयू के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान नगर निगम चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और एनडीए के साथ समन्वय बनाकर चुनाव लड़ने पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया गया।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खीरू महतो ने स्पष्ट किया कि धनबाद नगर निगम चुनाव में जेडीयू एनडीए गठबंधन के साथ ही चुनाव में हिस्सा लेगी। उन्होंने कहा कि जेडीयू अपना समर्थन एनडीए के प्रत्याशी को देगी और गठबंधन को मजबूत करने का काम करेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को पहुंचाएं।

खीरू महतो ने कहा कि नगर निगम चुनाव स्थानीय विकास से जुड़ा हुआ है और इसमें जनता की भूमिका सबसे अहम होती है। जेडीयू का प्रयास रहेगा कि एनडीए के साथ मिलकर धनबाद शहर के विकास के लिए बेहतर नेतृत्व चुना जाए।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *