राँची(RANCHI): जम्मू-कश्मीर में देश की सेवा करते हुये शहीद हुये रांची के लाल, सेना के जवान अजय लकड़ा का पार्थिव शरीर देर रात रांची लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पहुंचा, माहौल गमगीन हो गया। शहीद जवान को अंतिम सलामी देने के लिए राज्य के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर विशेष रूप से एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने शहीद अजय लकड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। इस दौरान मौजूद अधिकारियों और जवानों ने भी शहीद को सम्मान के साथ नमन किया। पूरा राज्य अपने वीर सपूत की शहादत पर गर्व और शोक के भाव से एकजुट नजर आया।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

