एक ही रात मे तीन सरस्वती पूजा पंडाल मे असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, लोगों मे आक्रोश…

एक ही रात मे तीन सरस्वती पूजा पंडाल मे असमाजिक तत्वों ने लगाई आग, लोगों मे आक्रोश…

कुलटी(WEST BENGAL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के कुलटी थाना अंतर्गत नियामतपुर पुलिस फाड़ी के सीतारामपुर इलाके मे एक ही रात मे तीन पूजा पंडाल मे असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिसको लेकर पुरे इलाके के लोगों मे आक्रोश का माहौल है, लोगों ने इलाके मे घटी घटना की जानकारी नियामतपुर पुलिस फाड़ी को दी है, जिस शिकायत के बाद मौके पर पहुंची नियामतपुर पुलिस फाड़ी ने जाँच शुरू कर दी है और जल्द से जल्द आरोपियों को धर दबोचने के लिये छापेमारी भी शुरू कर दी है, इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने यह संदेह जताया है की इलाके से अक्सर झारखंड जाने वाली वाहन रात के समय गुजरती है, हो सकता है, उन वाहनों मे सवार असमाजिक तत्वों के लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया हो, लोगों ने पुलिस को यह भी कहा अगर उनको यह मालूम चल गया की इस घटना मे उनलोगों का हाँथ है तो वह उनके वाहनों को भी आग लगा देंगे और उनकी उनके किए की सजा भी देंगे, लोगों की बातों को सुन पुलिस ने यह अपील की के वह क़ानून को हाँथ मे लेने की कभी भी कोशिस ना करें, अगर उनको किसी के ऊपर संदेह लगे तो वह पुलिस को सुचना दें, पुलिस उनपर कानूनी कार्रवाई करेगी.

NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *