सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन…

सरस्वती विद्या मंदिर सिंदरी में सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन…

सिंदरी(SINDRI): 23 जनवरी को सरस्वती विद्या मंदिर, सिंदरी में ज्ञान की देवी मां सरस्वती जी की पूजा विधिवत एवं श्रद्धापूर्वक पूजा अर्चना की गई ।
कार्यक्रम के दौरान संपूर्ण विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से ओतप्रोत रहा।
इस अवसर पर अध्यक्ष अजीत कुमार मिश्रा, सचिव शशि भूषण कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष महेंद्र यादव तथा कुलदीप अग्रवाल समाजसेवी गिरधारी लाल अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां सरस्वती की आराधना ,अक्षरारंभ संस्कार संपन्न कराया गया।पूजा के उपरांत भैया-बहनों ने प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन को सफल बनाने में बचनेश्वर ठाकुर कार्यक्रम प्रमुख के साथ विद्यालय परिवार की सराहनीय भूमिका रही।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *