आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल के एसडीओ कार्यालय मे भाजपा द्वारा एसआईआर फ्रॉम 7 जमा करने के दौरान तृणमूल कर्मियों द्वारा भाजपा कर्मियों पर हमला किया गया, जिस हमले को लेकर गुरुवार को भाजपा ने एक विशाल रैली निकालकर एसडीओ ऑफिस जाकर एक ज्ञापन दिया गया, इस दौरान भाजपा ने तृणमूल के द्वारा किए गए तमाम तरह के अत्याचार का आरोप लगाया, इस दौरान भाजपा के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी, पश्चिम बर्धमान जिलाध्यक्ष देबतनु भटाचार्य, भाजपा आसनसोल साऊथ विधानसभा विधायक अग्निमित्रा पाल, भाजपा कुलटी विधायक डॉक्टर अजय पोद्दार, केशव पोद्दार, अर्जित राय सहित कई अन्य नेता और कर्मी उपस्थित थे.
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

