परिवहन कार्यालय में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन…

परिवहन कार्यालय में निःशुल्क जांच शिविर का आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत धनबाद के असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से जिला परिवहन कार्यालय परिसर में आज निशुल्क कैंसर जांच, बीपी, शुगर एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 82 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।

जांच के दौरान 9 मोतियाबिंद, 5 उच्च रक्तचाप (बीपी) तथा 6 मधुमेह (शुगर) के मरीज चिन्हित किए गए, जिन्हें आगे के उपचार हेतु आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी, मोटर वाहन निरीक्षक अभय कुमार, राजीव वर्मा, डॉ जाफर, असर्फी चैरिटेबल ट्रस्ट के महाप्रबंधक मनीष मिश्रा सहित दीपक कुमार, तन्मय, विवेक, किरण, विनीता, विश्वास एवं सागर उपस्थित रहे।

शिविर के दौरान उपस्थित लोगों को कैंसर के लक्षण, समय पर जांच एवं शीघ्र पहचान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *