निरसा(NIRSA):निरसा में चल रहे अवैध कोयला संचालन में आज एक बहुत बड़ा हादसा देखने को मिला जहां बाइक सवार एक परिवार जिसमें पति पत्नी छोटा दो साल का एक बच्चा था अवैध कोयले लदे भारी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए l मामला मंगलवार देर रात की है । जब निरसा के पास भलजोड़ियां स्थित निरसा रीफैक्ट्री नामक भट्ठा से कोयला लोड ट्रक निकलकर एनएच पर आने के दौरान अचानक से कोलकाता की ओर से आ रही एक भारी वाहन बीच रोड पर अचानक कोयला लोड ट्रक के घुस जाने से दूसरे ट्रक अनियंत्रित होकर धीरे-धीरे और बचाव के लिए गाड़ी को अचानक टर्न कर देता है । जिसके बाद ट्रैफिक लाइट जो तोड़ते हुए सामने के कई दुकान को अपनी चपेट में ले लेता है। साथ ही एक बाइक पर सवार एक परिवार इसकी चपेट से गंभीर रूप से घायल हो जाता है ।
घटना के बाद आसपास के ग्रामीण में काफी आक्रोश देखा गया है और निरसा पुलिस के खिलाफ नाराज़गी जताई है।
NEWS ANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

