
धनबाद(DHANBAD): सामाजिक कार्यों में सक्रिय स्थानीय नागरिकों की संस्था नई पहल ने भूखों को भरपेट भोजन कराने का बीड़ा उठाया है। शहर में लंगर सेवा की शुरुआत कर एक मानवीय पहल की है। संस्था के सचिव विकास साव ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य धनबाद शहर के जरूरतमंद बेसहारा और असहाय लोगों तक निःशुल्क भोजन पहुँचाना है। कई इलाकों में ऐसे भी पोगो हैं जिन्हें नियमित भोजन उपलब्ध नहीं हो पाता। इस स्थिति को देखते हुए नई पहल ने लंगर सेवा शुरू की है, ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे। प्रत्येक माह की 21 तारीख को दोपहर भोजन झारखंड मैदान में की जाएगी। लंगर सेवा के माध्यम से स्वच्छ, पौष्टिक और ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस शुभारम्भ के मौक़े पर इनमें धनबाद थाना इंचार्ज, समाजसेवी कुंभनाथ सिंह,विकास रंजन, मनोज मालाकार, उदय उदय प्रताप सिंह, दिलीप सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

