जामताड़ा(JAMTADA):भारतीय जनता पार्टी की झारखण्ड महिला प्रदेश की उपाध्यक्ष बबीता झा ने जामताड़ा से नगर पंचायत से चेयरमैन का चुनाव लड़ेगी.
इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में भी चुनाव लड़ने की बात कह चुकी हैं. उनका मानना हैं कि “लोगों का मन हैं कि वह इस चुनावी रण में उतरे, क्योंकि विकास का जो ढिंढोरा पीटा गया और जो वादे -इरादे किये गए, वो तो पूरे नहीं हुए. जामताड़ा की जनता परिवर्तन हैं और जामताड़ा का विकास चाहती हैं”
.
उन्होंने कहा कि “वह भारतीय जनता पार्टी की एक समर्पित कार्यकर्त्ता रही हूं और पार्टी के लिए जी जान से काम की हूं. इसलिए मुझे उम्मीद हैं कि पार्टी का साथ भी मुझे जरूर मिलेगा”.
बबीता झा ने कहा कि “कुछ लोग चुनाव के वक़्त दावेदारी कर रहें हैं. लेकिन वह दशकों से जामताड़ा की जनता के लिए काम कर रही हैं. और आगे भी इसी निष्ठां और समर्पण से वह काम करते रहेंगी”.
बबीता झा ने यह कहा कि “लोगों की आकांक्षाए मुझ से टिकी हुई हैं और लोग चाहते हैं कि नगर पंचायत का चुनाव लड़े, लिहाजा उनके अरमानों को देखते हुए भी मेरा मानना हैं कि चुनाव में उतरना चाहिए. “
मालूम हो कि भाजपा कि वरिष्ठ नेत्री बबीता झा लगातार जन मुद्दों को जोर शोर से उठाती रही हैं और कई मसलों पर अपनी बेबाक बात रखती हैं. जनता के बीच उनकी मौजूदगी और अपने क्षेत्र में उनकी सक्रियता भी लंबे समय से रही हैं.
अब देखना ये हैं कि बीजेपी नेत्री बबीता झा का अगला कदम क्या होता हैं.
NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

