भगवा झंडे व रंग बिरंगे फूलों लाइटों से सजाया गया शहर।
झरिया(JHARIYA)। रघुनंदन के अभिनंदन है, अयोध्या में राम लला की प्राणप्रतिष्ठा को लेकर भक्तों ने निकाली गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा। उत्सव पर्व को लेकर झरिया शहर के मंदिरों में राम भक्तो की उमड़ी जन सैलाब।

भक्त गण सुबह से ही मर्यादा पुरुषोत्तम राम जी के साथ साथ राम भक्त हनुमान जी के विधिवत पूजा अर्चना कर सुख शांति व समृद्धि के मन्नत मांगी। जहां बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुषों व युवा युक्तियां मंदिर में मथा टेका।

वहीं समाजसेवियों व मंदिर ट्रस्ट के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों पर दिल खोलकर उदारता दिखाते हुए चौक चौराहों के साथ साथ कई जगहों पर स्टॉल लगाकर लोगों के सेवा में खीर, पुड़ी, बिस्किट, कॉफी, बुंदिया आदि प्रसाद के रुप मे वितरण किया।
वहीं शाम ढलते ही भक्तगण दीपोत्सव की तैयारी में जुट गए। झरिया सब्जी पट्टी के खूदरा फल, सब्जी विक्रेताओं व भाजपा नेताओं ने बाटा मोड़ से लेकर लक्ष्मीनिया मोड तक जगह-जगह पर 11000 दीप प्रज्वलित कर उत्सव पर्व को मनाने की तैयारी में जुड़ गए हैं।

NEWS ANP के लिए झरिया से भोला बाउरी की रिपोर्ट..
