बीबीएमकेयू युवा महोत्सव ‘अंतर्नाद’ का भव्य शुभारंभ…

बीबीएमकेयू युवा महोत्सव ‘अंतर्नाद’ का भव्य शुभारंभ…

धनबाद(DHANBAD): विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के 16, 17, 18 जनवरी को चलने वाले तीन दिनों का अंतर-महाविद्यालय युवा महोत्सव ‘अंतर्नाद’ का उद्घाटन शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया।

महोत्सव का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ प्रो. रामकुमार सिंह द्वारा जिला परिषद मैदान से सांस्कृतिक झांकी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ हुआ।
रंग-बिरंगी झांकियों, पारंपरिक वेशभूषा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी यह झांकी शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंची और वहां से न्यू टाउन हॉल में आकर संपन्न हुई।

न्यू टाउन हॉल परिसर में आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि पद्मश्री मुकुंद नायक शारीरिक बाध्यता के कारण ऑनलाइन उपस्थित रहे, कुलपति डॉ प्रो. रामकुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि मोहम्मद इकबाल, सीनियर डीसीएम (रेलवे) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर युवा महोत्सव ‘अंतर्नाद’ का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर विभिन्न महाविद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत पीके मेमोरियल कॉलेज के प्राचार्य कविता सिंह द्वारा किया गया तत्पश्चात अतिथियों ने स्वर्गीय विनोद बिहारी महतो के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया।

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना और कुलगीत की प्रस्तुति ने वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया।
कुलपति डॉ प्रो. रामकुमार सिंह ने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को मंच प्रदान करता है और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से शिक्षा के साथ-साथ कला, संस्कृति और खेल में भी आगे बढ़ने का आह्वान किया। युवा महोत्सव की मेजबानी पीके राय मेमोरियल कॉलेज को दिया गया है जो स्वतंत्र रूप से सारे जिम्मेवारी को निभा रहे हैं इसमें विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेज भाग ले रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों में संस्कृतिक एवं कलात्मक विकास होगी।

विशिष्ट अतिथि मोहम्मद इकबाल ने अपने संबोधन में युवाओं की ऊर्जा और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

उद्घाटन के बाद महोत्सव के पहले दिन संगीत एवं रंगमंच की विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। न्यू टाउन हॉल के मुख्य मंच पर समूह गीत (भारतीय), समूह गीत (पाश्चात्य) और स्किट की प्रस्तुतियां हुईं, जिनमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिभागियों ने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं फाइन आर्ट्स के अंतर्गत न्यू टाउन हॉल गैलरी में ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई।

तीन दिनों तक चलने वाले इस युवा महोत्सव में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। ‘अंतर्नाद’ न केवल प्रतियोगिता का मंच है, बल्कि यह युवाओं की आवाज़, उनकी सृजनात्मकता और सांस्कृतिक चेतना का उत्सव भी है।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *