धनबाद(SINDRI): 15 जनवरी को सिन्दरी के रोहराबांध स्थित अय्यप्पा मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पोंगल पूजा का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित इस पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पूजा कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक गणपति होम का आयोजन किया गया। इसके पश्चात सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। वहीं दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक आनंदम एवं तिलकुट का वितरण प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं के बीच किया गया।
शाम के समय 5 बजे से गायत्री परिवार की परिजन सुमन प्रसाद, कृष्ण गोपाल,एस राय जी ने भक्ति भाव सहित भजन कीर्तन कर मंदिर के प्रांगण को भक्तिमय बना दिया, जबकि रात्रि छः बजे से दीपाराधना एवं पूजा अर्चना का कार्यक्रम निर्धारित रहा। हजारों दीपक प्रज्वलित कर भाई बहनों ने मंदिर को जगमग कर दिया। इसके बाद रात्रि 8 बजे से प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस पावन अवसर पर विशेष रूप से पुजारी विजय कुमार पांडेय ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित लोगों में सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की धर्म पत्नी श्री मती तारा देवी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धनबाद ग्रामीण जिला संयोजक अनुभव शर्मा, आर्यन कुमार,विधायक चंद्रदेव महतो भी उपस्थित थे जिन्होंने पंडित जी को चादर ओढ़ा कर सम्मानित किया इसके साथ उन्होंने दीप प्रज्वलित किया अन्य लोगों में अमित कुमार, संजीव दुबे, सतीश कुमार सिंह, सूरज प्रसाद, कमरान, राजू तिवारी, राकेश पांडेय, गोपाल पांडेय, अनामिका तिवारी, एल.एल. जीविका जालान सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। साथ ही सिंदरी की जनता का विशेष सहयोग भी देखने को मिला।
गौरतलब है कि इस पोंगल पूजा की स्थापना वर्ष 1983 में की गई थी, जो तब से निरंतर चली आ रही है। यह आयोजन आज भी क्षेत्र में धार्मिक एकता और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक बना हुआ है।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

