धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन कार्यालय द्वारा निकाला गया जागरुकता रथ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक कर रहा है।
इस क्रम में आज राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के 14 वें दिन जागरूकता रथ ने तोपचांची प्रखण्ड के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर आमलोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का संदेश दिया और उन्हें जागरुक किया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

