धनबाद(DHANBAD): रांची में संगठन पर्व के तहत आयोजित निर्वाचन समारोह में प्रदेश चुनाव अधिकारी सह केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ने राज्यसभा सांसद सह कार्यकारी अध्यक्ष आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन की घोषणा किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।
धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो ने कहा कि आपका ऊर्जावान संघटनात्मक और दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी झारखंड संगठन सशक्त होगा तथा जन सेवा विकास और सुशासन को नई गति मिलेगी।
पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह * ने कहा कि आपके कुशल नेतृत्व और संघटनात्मक अनुभव से झारखंड भारतीय जनता पार्टी नई ऊंचाइयों को छूएगी और एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
धनबाद के विधायक विधानसभा के सचेतक राज सिन्हा ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व संगठनात्मक अनुभव और निरंतर समर्पण से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी का संगठन अधिक सशक्त सक्रिय एवं जन सेवा भावी बनेगा आपके नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
झरिया विधायक रागिनी सिंह एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि आपका प्रदेश अध्यक्ष होने से संगठन नई ऊंचाइयों को छूएगा और सशक्त बनेगा।
महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहां की प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी के नेतृत्व में संगठन मैं कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलेगा एवं नई ऊंचाइयों को छूएगा।
भारतीय जनता पार्टी धनबाद प्रदेश कार्य समिति के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह,सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल,हरिप्रकाश लाटा,रमेश रही,महानगर के महामंत्री मानस प्रसून विष्णु त्रिपाठी, वीरेंद्र हांसदा, धनेश्वर महतो, शेखर सिंह, अजय निषाद, महेश पासवान, नरेंद्र त्रिवेदी ,अभिमन्यु कुमार ,कुमार अमित, सत्येंद्र मिश्रा, पंकज सिन्हा, रीता प्रसाद, प्रियंका देवी, रंजय सिंह, इंदु भूषण चौधरी ,मनोज गुप्ता, हुलास दास, मौसम सिंह ,निर्मल प्रधान, श्रीमती बसंती देवी। सहित जिला के पदाधिकारीगण मंडल पदाधिकारी गण मंच मोर्चा के पदाधिकारी गण निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामना।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

