जामताड़ा(JAMTADA):भाजपा नेत्री और भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष बबीता झा लगातार समाज के गरीब और असहाय लोगों की मदद में जुटी हुई हैं.
इस कड़ाके की सर्दी में भाजपा नेत्री लगातार दूर दराज के गांवों में जाकर बुजुर्गो, आसहायों और वंचितों को कंबल बांट रही हैं. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए बबीता झा ने बरजोड़ा पंचायत के दायरे में आने वाले केलाही, कुसियार और बरजोरा गांवों में ठंड से जूझ रहे गरीब परिवारों को बीच कंबल का वितरण किया.
दरअसल, भाजपा नेत्री बबीता झा के नेतृत्व में इन गांवों में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की और उनकी पहल की सराहना की.
कड़ाके की ठंड के बीच आयोजित बबीता झा ने कहा कि सर्दी के मौसम में गरीब और असहाय परिवारों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में समाज के सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी और संकल्प बनता है कि वे आगे आकर गरीब और जरूरतमंदों की मदद करें. उन्होंने यह भी कहा कि यह सेवा का काम आगे भी जारी रहेगा, इसमे कमी और कोताही नहीं बरती जाएगी.
इस कड़ाके की ठण्ड में कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरे पर राहत और खुशी की चमक साफ झलक रही थी. जाड़े में कंबल पाकर कई लाभार्थियों ने भाजपा नेत्री बबीता झा का आभार जताया और उनके इस पहल पर दिल से शुक्रिया अदा किया.
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों की भी सक्रिय भागीदारी देखने को मिली. कार्यक्रम में रवि महतो, माणिक भंडारी, बाबू राम महतो, रेखा महतो, संगीता महतो, रेखा कुमारी, पिंकी महतो, सुनीता महतो, मनु कुमारी, लक्ष्मी देवी, अनिता भंडारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. सभी ने मिलकर इस कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाया और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने में सहयोग किया.
बबीता झा ने उपस्थित लोगों से आपसी सहयोग और मानवता के मूल्यों को बनाए रखने की अपील की.
बरजोड़ा पंचायत में आयोजित यह कंबल वितरण कार्यक्रम न केवल ठंड से राहत देने का माध्यम बना, बल्कि सामाजिक सरोकार और सेवा भावना का एक प्रेरणादायक उदाहरण भी प्रस्तुत किया.
आपको बता दें बबीता झा सामाजिक कामों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं. समय -समय पर गरीबों और मजलूमों की मदद करते रहती हैं.इसके साथ ही किसी तरह की खामियों और कमियों पर लगातार अपनी मुखर आवाज उठाती रही हैं.
NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

