जलस्त्रोत पर स्नान के दौरान बरतें विशेष सतर्कता…

जलस्त्रोत पर स्नान के दौरान बरतें विशेष सतर्कता…

धनबाद(DHANBAD): मकर संक्रांति के पावन अवसर पर नदी, तालाब एवं अन्य जलस्रोतों में स्नान की परंपरा को देखते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने जिले वासियों से जलस्त्रोत पर स्नान के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

उपायुक्त ने कहा कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचने के लिए पूरी सतर्कता बरतें और सुरक्षा नियमों का विशेष रूप से पालन करें।

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न घाटों, तालाबों, नदियों एवं डैम क्षेत्रों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना रहती है। इसे ध्यान में रखते हुए इन सभी चिन्हित स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे लगातार निगरानी रखें और भीड़ प्रबंधन के साथ-साथ आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

लोगों को विशेष रूप से गहरे पानी में जाने से बचने, नशे की हालत में स्नान न करने तथा बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष निगरानी रखने की अपील की है। इसके अलावा, जिले के स्थानीय गोताखोरों को भी अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *