भीषण सड़क हादसा: निरसा हटिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, टला बड़ा हादसा…

भीषण सड़क हादसा: निरसा हटिया मोड़ के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बस, टला बड़ा हादसा…

निरसा (NIRSA): सोमवार की देर रात निरसा थाना क्षेत्र के हटिया मोड़ के समीप एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कोलकाता से बिहार के आरा जा रही ‘सिंहलोक’ नामक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई।

इस टक्कर में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 10:45 बजे की है। बस काफी तेज गति में थी, तभी अचानक उसका टायर ब्लास्ट हो गया। टायर फटने के कारण चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और बस सीधे डिवाइडर से जा भिड़ी।

दिन में होता हादसा तो मच सकती थी तबाही

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस लेते हुए बताया कि यह घटना रात के समय हुई जब सड़कें खाली थीं। यदि यही दुर्घटना दिन के समय हुई होती, तो परिणाम भयावह हो सकते थे।
निरसा और हटिया मोड़ पर दिनभर भारी भीड़ रहती है।सड़क किनारे दर्जनों टेंपो खड़े रहते हैं, जो इस बस की चपेट में आ सकते थे।
गनीमत रही कि रात का वक्त था, वरना निरसा में आज एक बड़ी त्रासदी हो सकती थी।

NEWS ANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *