उत्तर प्रदेश(UTTAR PRADESH): उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की क्षमताओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए ‘रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस 2026’ का आयोजन 12 और 13 जनवरी को लखनऊ में किया जाएगा। यह सम्मेलन IndiaAI Impact Summit 2026 से पहले एक आधिकारिक प्रीकर्सर के रूप में आयोजित हो रहा है।
दो दिवसीय कार्यक्रम IndiaAI और केंद्रीय आईटी मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन में डिजिटल गवर्नेंस, हेल्थकेयर इनोवेशन और टेक्नोलॉजी आधारित सार्वजनिक सेवाओं में उत्तर प्रदेश की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।
कार्यक्रम में ग्लोबल AI परिदृश्य, AI आधारित हेल्थकेयर, डिजिटल हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर, AI डायग्नोसिस, क्लिनिकल इनोवेशन और वर्कफोर्स एम्पावरमेंट जैसे सत्र होंगे। इसके अलावा स्टार्टअप शोकेस, हैकाथॉन रिजल्ट और इंडस्ट्री डेमो भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
सम्मेलन में सामने आने वाले सुझाव और परिणाम 16–20 फरवरी 2026 को होने वाले IndiaAI Impact Summit 2026 के राष्ट्रीय रोडमैप में शामिल किए जाएंगे। यह आयोजन देशभर में होने वाली आठ रीजनल AI इम्पैक्ट कॉन्फ्रेंस सीरीज का हिस्सा है।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य AI को जिम्मेदारी, समावेशिता और बड़े स्तर पर अपनाने पर राष्ट्रीय चर्चा को आगे बढ़ाना है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

