बैंकमोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का पारिवारिक वन भोज का हुआ आयोजन…

बैंकमोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स का पारिवारिक वन भोज का हुआ आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): आज बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा पारिवारिक वन भोज का आयोजन बलियापुर रोड स्थित CLARK INN SUITES रिसॉर्ट में किया गया।
कार्यक्रम में सदस्यों के परिवार की महिलाओं बच्चों एवं बुजुर्गों ने पूरे उत्साह के साथ लजीज व्यंजनो का लुत्फ उठाया साथ ही साथ मनोरंजक खेल स्पर्धा में बच्चे महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। सभी शामिल सदस्यों को उपहार वितरित किया गया ।

आज मुख्य रूप से BMCC PREVILAGE CARD का विमोचन संरक्षक मंडली एवं कार्यकारिणी द्वारा किया गया। ये एक प्रिविलेज के साथ आइडेंटी कार्ड भी होगा जिसमें कई संस्थाओं रेस्टोरेंट हॉस्पिटल जांच घर इलेक्ट्रॉनिक्स, वॉचेज घड़ी सहित कई अन्य उत्पादों पर सभी सदस्यों को डिस्काउंट और सुविधाएं प्राप्त होगी। निकट भविष्य में ग्राहकों के लिए भी इसी तरह का प्रिविलेज कार्ड निर्गत किया जाएगा। आज के आयोजन में अध्यक्ष प्रमोद गोयल सचिव लोकेश अग्रवाल संदीप मुखर्जी प्रभात सरोलीया सुशील नारनौली ललित कटेसरिया गोपी कटेसरिया पिकनिक संयोजक विकाश पटवारी कृष्णा खेतान अमित जैन संजय सरावगी संजय अग्रवाल नितिन पटेल नीरज अग्रवाल महिला टीम रश्मि अग्रवाल सरोज पटवारी सोनू सरावगी सुनीता अग्रवाल पायल सांवरिया छबि नारंग लता वर्मा का सराहनीय योगदान रहा। चैंबर के लगभग 500 सदस्यों ने वनभोज में शिरकत की।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *