धनबाद में आयोजित हुआ भव्य क्षत्रिय महा समागम, समाज की एकता और सम्मान का दिया संदेश…

धनबाद में आयोजित हुआ भव्य क्षत्रिय महा समागम, समाज की एकता और सम्मान का दिया संदेश…

धनबाद(DHANBAD): रविवार को राजपूत करणी सेना के बैनर तले आज टाउन हॉल, धनबाद में एक भव्य क्षत्रिय महा समागम का सफल आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में धनबाद जिला सहित आसपास के राज्यों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में क्षत्रिय समाज के लोग उपस्थित हुए और कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया।

इस महा समागम के मुख्य अतिथि राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार के पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।अपने संबोधन में महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि क्षत्रिय समाज सदैव राष्ट्र, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा में अग्रणी रहा है। उन्होंने समाज को संगठित रहने, युवाओं को जागरूक करने और अपने अधिकारों के लिए संवैधानिक एवं संगठित तरीके से संघर्ष करने का आह्वान किया।
विशिष्ट अतिथि आनंद मोहन सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा कि क्षत्रिय समाज की भूमिका देश के इतिहास से लेकर वर्तमान तक अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने सामाजिक एकता, आत्मसम्मान और संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह वर्तमान विधायक रागिनी सिंह जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने अपने अपने वक्तव्य दिए।कार्यक्रम के दौरान राजपूत करणी सेना झारखण्ड प्रदेश के मुख्य संरक्षक अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता और श्री राजपूत करणी सेना झारखण्ड प्रदेश के महामंत्री संजीव सिंह राठौर, धनबाद जिला अध्यक्ष नीरज सिंह भदौरिया, जिला प्रभारी नीरज सिंह सिकरवार, राजपूत करणी सेना झारखण्ड प्रदेश महिला प्रकोश्ठ की अध्यक्षा बबिता सिंह राजपूत सहित अन्य पदाधिकारियों एवम् करणी सेना से जुड़ी सैकड़ो क्षत्राणियों एवम् सदस्यों की मौजूदगी में समाज के विभिन्न मुद्दों, युवाओं की भूमिका, सामाजिक सम्मान, और भविष्य की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया.

राजपूत करणी सेना धनबाद जिला के संरक्षक डॉ. उमा शंकर सिंह ने कार्यक्रम स्थल पर मौजूद सभी अतिथियों को तलवार भेट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में आयोजन कर्ता श्री राजपूत करणी सेना धनबाद के द्वारा महा समागम में पहुचे सभी विशिस्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेट कर सम्मानित किया गया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *