उत्तर प्रदेश(UP): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित विश्व प्रसिद्ध राम मंदिर में नमाज पढ़ने और इस्लामिक नारे लगाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने आरोपी अब अहद शेख को गिरफ्तार कर लिया है। अब अहद शेख का जम्मू-कश्मीर का निवासी है। इसकी हरकत से राम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर राम मंदिर में नमाज पढ़ने वाला मुस्लिम शख्स अब अहद शेख कौन है?
अयोध्या पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के हाथ आरोपी का आधार कार्ड लगा है। इसमें उसका नाम अब अहद शेख उम्र 55 साल है। इसकी जन्मतिथि 1 मई 1970 दर्ज है। ये जम्मू-कश्मीर में शोपियां जिले के गांदापोरा का रहने वाला बताया जा रहा है। आरोपी राम मंदिर के डी 1 गेट से अंदर घुसा और सीता रसोई के पास नजाम पढ़ने लगा। सुरक्षाबलों के रोकने पर नारे लगाने लगा।
आरोपी अब अहद शेख को फौरान हिरासत में लेकर पुलिस राम जन्मभूमि थाना ले गई। पूछताछ के दौरान कई तथ्य सामने आए जिस पर पुलिस टीम पूरे जिले में कार्रवाई करने में जुट गईं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी अब अहद शेख शॉल बेचने वाला बताया जा रहा है। ये करीब 10 लोगों के ग्रुप के साथ क्षेत्र में आया था।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

