सिंदरी गुरुद्वारा में महिलाओ नें भजन कीर्तन नृत्य संगीत के साथ काफी हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी पर्व मनाई…

सिंदरी गुरुद्वारा में महिलाओ नें भजन कीर्तन नृत्य संगीत के साथ काफी हर्षोल्लास के साथ लोहड़ी पर्व मनाई…

धनबाद(SINDRI): सिंदरी गुरुद्वारा में शनिवार को स्मृति नागी के नेतृत्व में लोहड़ी मनायी गई जिसमें कीर्तन भजन के साथ साथ नृत्य संगीत का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें काफी संख्या में महिलाओ और युवतियों ने नृत्य प्रस्तुत कर लोगों के मन को मुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम में डा0 स्मृति नागी,रीता कौर,कुलवंत कौर,मनजीत कौर, जसपाल कौर, कलविनदर कौर, रूपा कौर, हरभजन कौर, गुरप्रीत, कुसुम, प्रीति,निशा कौर, हरजीत कौर, सरबजीत कौर के अलावे काफी संख्या में सामिल होकर लोहड़ी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया । लोहड़ी पर्व लोगों के आपसी प्रेम भाई चारे के साथ साथ यह फसल कटाई का त्यौहार माना जाता है जो आम तौर पर यह पर्व जनवरी माह में मकर संक्राति के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।लोहड़ी पर्व मुख्य रूप से उत्तरी भारत, विशेष कर पंजाब और हरियाणा में मनाए जाने वाला एक प्रमुख त्यौहार है ।जो सर्दियों के साथ साथ वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक माना जाता है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *