केंद्रीय गृह विभाग में तैनात जवान सहित मैथन के तीन आवासों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी…

केंद्रीय गृह विभाग में तैनात जवान सहित मैथन के तीन आवासों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी…

पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटना से मैथन के लोग चिंतित

निरसा(NIRSA): मैथन एरिया चार में गुरुवार की रात्रि में चोरों ने केंद्रीय गृह विभाग में तैनात जवान अरविंद पांडे के क्वार्टर सहित डीवीसी कर्मी मोहम्मद तौसीफ खान एवं डीवीसी के पेंशनर शंकर राम के आवास का ताला एक ही रात में तोड़कर लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए।
घटना के बाद आसपास के लोग काफी चिंतित है और इसकी सूचना मैथन पुलिस को दे दी गई है।

सूचना के मुताबिक मैथन एरिया चार स्थित अरविंद पांडे जो केंद्रीय गृह विभाग में तैनात हैं उनके आवास से चोरों ने विगत रात्रि को ताला तोड़कर सोने का चैन, झुमका, कमरबंद, अंगूठी, पायल 7000 नगद सहित करीब 5 लाख की संपत्ति चुरा ले गए। इसकी जानकारी जवान अरविंद पांडे ने दूरभाष पर दिया है । जबकि आवास में रह रहे उनके बड़े भाई शैलेंद्र पांडे आवास में ताला बंद कर के किसी काम से धनबाद गए हुए थे। वहीं मैथन एरिया चार स्थित डीवीसी कर्मी मोहम्मद तौसीफ खान के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों की संपत्ति चुरा ले गए हैं। मोहम्मद तौसीफ खान अपने निजी कार्य से बिहार के पटना गए हुए हैं । उनके आने के बाद ही पूरी स्थिति की पता चल पाएगा। वही मैथन एरिया 4 के ही रहने वाले डीवीसी के सेवानिवृत कर्मी शंकर राम के घर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया है घर वाले निजी कार्य हेतु बिहार गए हुए हैं।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *