एक हफ्ते में मारपीट की तीसरी घटना, पिछले रविवार को भी डैम पर हुई थी मारपीट
निरसा(NIRSA): मैथन डैम स्थित कालीपहाड़ी मोड़ के समीप एक दूसरे में बाइक टकराने को लेकर आसनसोल से मैथन डैम घूमने आए बाइक सवार सैलानी एवं कुछ स्थानीय युवकों में विवाद हो गई जो देखते ही देखते मारपीट एवं लात घुसे मैं तब्दील हो गयी। जिसमें आसनसोल के युवकों को काफी चोट भी आई। हालांकि बाद में स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बूझाकर उनके गंतव्य तक भेज दिया। तब तक पुलिस नहीं पहुंची थी। मालूम रहे की विगत रविवार को भी मैथन डैम स्थित स्पोर्ट्स हॉस्टल के समीप सैलानियों का दो ग्रुप छोटी-मोटी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे जिसमें मारपीट के साथ एक दर्जन से ज्यादा कुर्सियां तोड़ी गई जिसमें चार लोगों को चोट भी आई थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने के बाद लोग शांत हो गए। इससे पहले 4 जनवरी को भी मैथन डैम के स्पोर्ट्स हॉस्टल के समीप ही कुर्सी लेनदेन को लेकर सैलानियों में मारपीट हुई थी। ऐसे में लोगों का कहना है कि मैथन पुलिस को डैम के आसपास पेट्रोलिंग गस्ती और बढ़ाएं खासकर देर शाम के समय ज्यादातर इस तरह की घटनाएं होती है। यदि बार-बार सैलानियों के साथ मारपीट की घटनाएं होती रही तो मैथन की छवि भी खराब होगी जो पर्यटन के लिए ठीक नहीं है।
NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह कि रिपोर्ट

