धनबाद बीजेपी में शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम के घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं के बधाई का सिलसिला जारी…

धनबाद बीजेपी में शहरी और ग्रामीण जिलाध्यक्ष के नाम के घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं के बधाई का सिलसिला जारी…

धनबाद(DHANBAD): संगठन महापर्व के तहत श्रवण राय दूसरी बार भाजपा धनबाद महानगर जिलाध्यक्ष निर्वाचित
भारतीय जनता पार्टी के संगठन महापर्व के निमित्त भाजपा धनबाद महानगर जिला के जिला अध्यक्ष पद पर श्रवण राय के दूसरी बार निर्वाचित होने की औपचारिक घोषणा आज भाजपा जिला कार्यालय, धनबाद में की गई।

इस अवसर पर भाजपा झारखंड प्रदेश के पर्यवेक्षक एवं गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल तथा भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रभारी सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति में सभी निर्धारित संगठनात्मक प्रक्रियाओं को पूर्ण करते हुए घोषणा की गई। कार्यक्रम में जिला एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रतिनिधि, सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं हजारों की संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

घोषणा के साथ ही भाजपा जिला कार्यालय उत्साह, उमंग एवं उत्सव के रंग में रंग गया। सुबह 10 बजे से ही भांगड़ा बैंड की धुन पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए। कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, अमित शाह जिंदाबाद, बाबूलाल मरांडी जिंदाबाद, ढुल्लू महतो जिंदाबाद, राज सिन्हा जिंदाबाद, रागिनी सिंह जिंदाबाद, शत्रुघ्न महतो जिंदाबाद सहित अन्य गगनभेदी नारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के प्रेरणापुंज पं. दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर मुख्य अतिथियों द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई, इसके उपरांत राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया।
जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रवण राय को फूल-मालाओं से लादकर स्वागत किया। जिला कार्यसमिति सदस्य मनोज मालाकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा 51 किलो की भव्य माला पहनाकर अभिनंदन किया गया।

प्रदेश प्रभारी एवं पर्यवेक्षक से निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के पश्चात नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को खुली जीप में सवार कर भव्य मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस जिला कार्यालय से निकलकर सरायढेला, स्टील गेट होते हुए जगजीवन नगर स्थित मानस मंदिर पहुँचा, जहाँ श्रवण राय ने पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात रंधीर वर्मा चौक पर शहीद रंधीर वर्मा, गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सिटी सेंटर चौक पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। जुलूस मार्ग के विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

इस अवसर पर पर्यवेक्षक गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है यहां बूथ के अध्यक्ष भी प्रदेश अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष ,सांसद एवं विधायक बनते हैं। जिला अध्यक्ष का संगठन में महत्वपूर्ण योगदान होता है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम अनुशासन एवं एकजुट का यह परिणाम है। जिला चुनाव प्रभारी सह बीजेपी झारखंड प्रदेश के मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धनबाद महानगर जिला में संगठनात्मक प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी लोकतांत्रिक एवं पार्टी के संविधान के अनुरूप संपन्न हुई है ।सभी कार्यकर्ताओं की सहभागिता एवं सहमति से श्रवण राय को पुनः जिला अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। यह चयन संगठन की एकता अनुशासन एवं कार्यकर्ताओं के विश्वास को दर्शाता है। श्रवण राय के नेतृत्व में धनबाद महानगर जिला आने वाले समय में संगठनात्मक दृष्टि से और मजबूत होगा तथा जन संवाद एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएगा।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व झारखंड प्रदेश नेतृत्व पर्यवेक्षकों एवं धनबाद महानगर जिला के समस्त कार्यकर्ताओं का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझ पर पुनः विश्वास जताते हुए जिला अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंप है यह पद मेरे लिए एक सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है मैं संकल्प लेता हूं कि संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त करने कार्यकर्ताओं को सम्मान देने तथा पार्टी की रीति नीति को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करूंगा जिला के सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन से धनबाद महानगर जिला के संगठन आत्मक रूप से और मजबूत बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार अग्रवाल, चंद्रशेखर सिंह, रमेश राही ने संगठन की मजबूती, जनसेवा एवं आगामी चुनावी चुनौतियों पर अपने विचार साझा किए।

इस अवसर पे मुख्य रूप से मानस प्रसून, शेखर सिंह, अजय निषाद विष्णु त्रिपाठी, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, वीरेंद्र हांसदा,प्रियंका देवी, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार, योगेंद्र यादव, पूर्व जिला महामंत्री रवि सिन्हा, योगेंद्र यादव, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, एस सी मोर्चा जिला अध्यक्ष रामजीत भुइयां, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा,मंडल अध्यक्ष बसंती सिंह,हुल्लास दास, अजय दास, अवधेश साह, रंजय सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, सन्नी रवानी, राजाराम दत्ता,मनोज गुप्ता, आनंद खंडेलवाल, सुमन सिंह, निर्मल प्रधान, रीता यादव,मौसम सिंह, किशोर मंडल, नीरज सिन्हा, सुप्रभात सिन्हा, अमरजीत कुमार, गीता सिंह, सोनी सिंह,बच्चा गिरी, रूपेश पासवान, तमाल राय, बबलू सिंह, इंद्रकांत झा, सरोज शुक्ला, विरु आनंद सिंह, उचित महतो, अनिल सिन्हा, मनोज रिंकू सिन्हा, राणा सिंह, शंभू सिंह, उदय सिंह, प्रमोद अग्रवाल, बालमुकुंद राम, संजय सिन्हा, राजकुमार मंडल, राजीव राय भट्ट, बबलू फरीदी, सत्येंद्र मिश्रा,शिवराज कुमार, अमित सिंह, अजय मालाकार, उमेश सिंह, राजू मालाकार, पंकज सिन्हा कतरास, अनिल खेमका,सहित हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *