एगारकुंड दक्षिण पंचायत में नए स्वास्थ्य केंद्र का भव्य शिलान्यास…

एगारकुंड दक्षिण पंचायत में नए स्वास्थ्य केंद्र का भव्य शिलान्यास…

निरसा(NIRSA): एगारकुंड ग्राम पंचायत क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नए स्वास्थ्य केंद्र का विधिवत शिलान्यास किया गया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक अरूप चटर्जी द्वारा शिलापट्ट का अनावरण और पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी, उपाध्यक्ष सरिता देवी, सांसद प्रतिनिधि प्रशांत बनर्जी, जिप सदस्य बदल बाउरी, मुखिया अजय पासवान, मनोज राउत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
​मुखिया ​अजय पासवान ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए कहा स्वास्थ्य ही अमूल्य संपदा है। इस केंद्र के बनने से आसपास के गांवों को त्वरित और सटीक उपचार मिल सकेगा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे इस भवन को सरकारी नहीं बल्कि अपनी निजी संपत्ति समझें और इसके रखरखाव में सहयोग करें।


शारदा देवी ने जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पर चर्चा करते हुए केंद्रों में पर्याप्त दवाओं और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। विधायक ​अरूप चटर्जी ने विकास कार्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि यह स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मील का पत्थर साबित होगा।​ ​इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से इस क्षेत्र के हजारों परिवारों को लाभ मिलेगा। शिलान्यास के दौरान भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *