महाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस को एक करने में अहम भूमिका तेज श्री की..जानिए कौन है श्री….

महाराष्ट्र में बीजेपी और कांग्रेस को एक करने में अहम भूमिका तेज श्री की..जानिए कौन है श्री….

महाराष्ट्र(MAHARASHTRA): महाराष्ट्र की राजनीति में एक नाटकीय बदलाव ने सबको चौंका दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस और एनसीपी के अजित पवार संग गठबंधन किया और एकनाथ शिंदे के गढ़ में ही उनको मात दे दी। बीजेपी और कांग्रेस के इस गठबंधन ने अंबरनाथ नगर परिषद में बहुमत हासिल कर लिया है। यहां तेजश्री करंजुले पाटिल अध्यक्ष बनी हैं।अंबरनाथ, ठाणे जिले में स्थित है। यह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गृह जिला भी माना जाता है।

हाल ही में हुए नगर परिषद चुनावों में भाजपा ने अंबरनाथ में शिवसेना को हराकर वहां का शासन खत्म कर दिया। हालांकि शिवसेना सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, लेकिन भाजपा ने एक अप्रत्याशित गठबंधन बनाकर नगर परिषद अध्यक्ष पद हासिल कर लिया और बहुमत भी बना लिया। 59 सदस्यीय अंबरनाथ नगर परिषद में शिवसेना को 23 सीटें मिलीं, भाजपा को 16, कांग्रेस को 12 और एनसीपी (अजित पवार गुट) को 4 सीटें मिलीं। भाजपा (16), कांग्रेस (12) और एनसीपी (4) ने मिलकर कुल 32 सीटें हासिल कर लीं, जिससे बहुमत का आंकड़ा पार हो गया। इसके साथ ही शिंदे गुट की शिवसेना (23 सीटें) विपक्ष में चली गई।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *