बेकारबांध में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना…

बेकारबांध में दिनदहाड़े चोरी की वारदात, सीसीटीवी में कैद हुई घटना…

धनबाद(DHANBAD): शहर के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेकारबांध में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर को अपना निशाना बनाया। जहां चोरों ने लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बेकारबांध निवासी डॉ. ताज के घर को गुरुवार की दोपहर चोरों ने घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। घर में वारदात के समय कोई नही था। घर में दो लोग ही रहते है। भुक्तभोगी डॉ. ताज ने बताया कि घर मे रखे लगभग 40 से 50 हजार रुपए गायब है। वही कुछ जरूरी सामान भी घर मे नही है। डॉ. ताज अपने पत्नी के साथ पुराना बाजार गए हुए थे। इसी दौरान अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। डॉ. ताज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से 2002 में रिटायर्ड किए है। डॉ. राज जब पुराना बाजार स्थित अपने क्लिनिक से घर लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा है। वही घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। जिसके बाद भुक्तभोगी ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दिया। मामले की जानकारी मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुँचकर छानबीन में जुट गई है। वही घटना की वारदात सीसीटीवी कैमरा के कैद हो गई है।वही पुलिस अधिकारी राजीव चौबे ने बताया कि चोरी की सूचना मिलने पर छानबीन करने आए है। घटना की जांच की जा रही है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *