
धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 08/01/2026 को भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला के भाजपा जिला कार्यालय में संगठन पर्व के तहत जिला अध्यक्ष के एक एवं प्रदेश परिषद की 5 सदस्यों की नामांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। इस नामांकन प्रक्रिया के लिए एक दिन पूर्व विधिवत अधिसूचना जारी की गई थी।
भाजपा प्रदेश द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक राज पालीवाल जी (पूर्व मंत्री, झारखंड सरकार), सुनील सोरेन जी (पूर्व सांसद), प्रदेश प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह जी, सह प्रभारी राजकुमार अग्रवाल जी, चंद्रशेखर सिंह जी, निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रवण राय जी सहित जिला के समस्त पदाधिकारीगण एवं सभी मंडल अध्यक्षगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम संगठनात्मक मर्यादाओं एवं निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ।
नामांकन पत्र की स्कूटनी के बाद घोषणा कल दिनांक 09/01/2026 को भाजपा जिला कार्यालय में होगी।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

