धनबाद भाजपा महानगर व ग्रामीण अध्यक्ष के नाम तय, आज होगी औपचारिक चुनाव प्रक्रिया…

धनबाद भाजपा महानगर व ग्रामीण अध्यक्ष के नाम तय, आज होगी औपचारिक चुनाव प्रक्रिया…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में जिलाध्यक्षों के चुनाव की औपचारिक शुरुआत गुरुवार से की जा रही है। धनबाद महानगर और धनबाद ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष के चुनाव आज संपन्न होंगे। रायशुमारी के बाद नामों पर सहमति बन चुकी है और अब केवल औपचारिक घोषणा शेष है।
जानकारी के अनुसार धनबाद जिला भाजपा कार्यालय में दोपहर बाद चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी।

महानगर अध्यक्ष का चुनाव: दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
ग्रामीण अध्यक्ष का चुनाव: दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक
इस अवसर पर झारखंड भाजपा के महामंत्री सह राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

सूत्रों के मुताबिक धनबाद महानगर अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष श्रवण राय को एक बार फिर मौका दिया गया है। प्रदेश नेतृत्व ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। वहीं धनबाद ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए वर्तमान अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर की जगह मोहन कुंभकार का चयन किया गया है।

महानगर अध्यक्ष चुनाव के प्रभारी के रूप में पूर्व विधायक राज पालीवाल, पूर्व सांसद सुनील सोरेन और योगेंद्र सिंह मौजूद रहेंगे। वहीं ग्रामीण चुनाव के प्रभारी बालमुकुंद सहाय और विनय जायसवाल होंगे।

भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों की उपस्थिति में नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद चुनाव की औपचारिक घोषणा होगी। जिलाध्यक्ष और पांच प्रदेश परिषद सदस्यों के नामों की घोषणा शुक्रवार को की जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *