मीडियाकर्मियों पर का’तिलाना ह’मला करने वाले अरेस्ट, क्या बोले DSP…

मीडियाकर्मियों पर का’तिलाना ह’मला करने वाले अरेस्ट, क्या बोले DSP…

राँची(RANCHI): राजधानी रांची में बीती देर रात सदर थाना क्षेत्र के कोकर के सुभाष चौक के पास ड्यूटी से घर लौट रहे दो मीडियाकर्मियों पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट के दौरान कातिलाना हमला कर दिया। एक पत्रकार गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना रात करीब 2 बजे की है। विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट की। स्थानीय लोगों की सतर्कता से दोनों हमलावर ऋषभ और मनीष पकड़े गये और पुलिस को सौंप दिये गये। दोनों कोकर तिरिल तालाब के पास रहते हैं। पूरी वारदात CCTV में कैद है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। क्या बोले सदर DSP सुनें.

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *