मैथन सेरेमिक लिमिटेड ने गार्ड को मारपीट कर नौकरी से निकाल…

मैथन सेरेमिक लिमिटेड ने गार्ड को मारपीट कर नौकरी से निकाल…

निरसा(NIRSA):सरकार श्रमिकों के कल्याण के लिए चाहे लाख दावे करे लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। ताज़ा मामला मेढ़ा पंचायत स्थित मैथन सिरामिक कारखाने से जुड़ा है। पिछले चार दिन पहले यहां कार्यत सिक्योरिटी गार्ड संजय कुमार राय ने आरोप लगाते हुए गुहार लगाई है कि उसके साथ गार्ड इंचार्ज सी एस सिंह ने शराब पीकर गाली गलौज करते मारपीट कर उसे काम से निकाल दिया। जिसके कारण उसके परिवार के सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गई है। इंचार्ज प्रतिदिन रात में शराब पीकर गाली गलौज करते है। पीड़ित गार्ड ने जिला परिषद सदस्य मो गुलाम कुरैशी से मिलकर इस मामले में हस्तक्षेप करते हुए न्याय की गुहार लगायी है। उसने मीडिया को बताया कि कंपनी में गार्ड से पूरे तीस दिनों की ड्यूटी ली जाती है लेकिन वेतन सिर्फ अठारह दिन की ही दी जाती है। सभी गार्डों से दो रजिस्टर में हस्ताक्षर करवाया जाता है। कंपनी सरकार द्वारा निर्धारित की गई न्यूनतम मजदूरी तक नहीं देती है। श्रम विभाग के अधिकारियों को दिखाने के लिए दूसरे रजिस्टर को दिखा कर खानापूर्ति की जाती है। जिप सदस्य मो गुलाम कुरैशी ने सख्त चेतावनी देते हुए निकाले गए गार्ड को तत्काल कार्यरत करने की बात कही। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सबको कंपनी की दलाली छोड़ कर गरीब बेबस मजदूरों के हक में अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए।

NEWSANP के लिए निरसा से मनोज सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *