धनबाद (DHANBAD): राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के उपलक्ष्य में आज बुधवार को धनबाद जिला प्रशासन और;जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए एक विशेष अभियान चलाया गया। जिले के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” के नारे के साथ वाहन चालकों को सुरक्षा नियमों का पाठ पढ़ाया गया।
साथ ही पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए कि बिना हेलमेट पहने दुपहिया वाहन चालकों को ईंधन न दिया जाए।
जागरूकता शिविर: कई प्रमुख पंपों पर परिवहन विभाग के अधिकारियों ने चालकों को रोककर हेलमेट की अहमियत बताई और सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों से अवगत कराया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

