DESK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वेन्यू बदलने की बांग्लादेश की मांग को आईसीसी (ICC) ने खारिज कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग रखी थी, लेकिन आईसीसी ने साफतौर पर कहा है कि बांग्लादेश को टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत ही आना होगा। अगर उसने ऐसा नहीं किया तो उसके फिर अंक कटेंगे।
दरअसल, ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को आईसीसी और बीसीबी के अधिकारियों के बीच एक वर्चुअल मीटिंग हुई। इस बैठक में आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया कि मैचों के वेन्यू में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा।
आईसीसी ने बीसीबी को दो टूक लहजे में कहा है कि बांग्लादेश की सीनियर मेंस टीम को अपने निर्धारित मैच खेलने के लिए भारत का दौरा करना ही होगा। अगर टीम ऐसा नहीं करती है, तो उसे अपने अंकों का नुकसान उठाना पड़ेगा।
बता दें कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने रविवार यानी 4 जनवरी 2025 को आईसीसी को एक औपचारिक पत्र लिखकर अपने मैचों को श्रीलंका शिफ्ट करने का अनुरोध किया था। बीसीबी ने इसके पीछे सुरक्षा चिंताओं का तर्क दिया था।
हालांकि, आईसीसी ने भारत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई ‘रेड फ्लैग’ नहीं पाया और वेन्यू बदलने से इनकार कर दिया। फिलहाल, इस बैठक को लेकर दोनों में से किसी भी बोर्ड ने आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

