कोयला भवन में श्रमिकों की समस्याओं को लेकर निदेशक के साथ धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक…

कोयला भवन में श्रमिकों की समस्याओं को लेकर निदेशक के साथ धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ की महत्वपूर्ण बैठक…

धनबाद(DHANBAD): दिनांक 6 जनवरी 2025 को धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ / भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह जी के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधिमंडल ने कोयला भवन में निदेशक (मानव संसाधन) के साथ राष्ट्र से जुड़े उद्योग एवं श्रमिकों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक के दौरान महामंत्री उमेश कुमार सिंह जी ने कहा कि सभी खनन क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति सुरक्षा की दृष्टि से संतोषजनक नहीं है, जो गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि नियोजन मेला लंबे समय से स्थगित है, जिससे मृत कर्मी के परिवार को जीवन यापन में बढ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा हैं।

इसके अतिरिक्त कई क्षेत्रों में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति के कारण श्रमिकों एवं उनके परिजनों को चिकित्सा सुविधाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
महामंत्री ने यह मुद्दा भी उठाया कि सेवानिवृत्त होने वाले श्रमिकों की अर्जित छुट्टी (EL) की गणना SAP प्रणाली के माध्यम से सही ढंग से नहीं हो पा रही है, जिससे उनके भुगतान में विलंब हो रहा है। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के मेडिकल बिलों के भुगतान में भी अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसी कारणवश यदि श्रमिक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो पाते हैं, तो उनके मेडिकल बिल रोक दिए जाते हैं, जो पूर्णतः अनुचित है।

इन सभी समस्याओं सहित अन्य कई विषयों पर विस्तृत एवं गंभीर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्यालय प्रबंधन की ओर से सुरेंद्र भूषण (GM P), मित्रा सर तथा यूनियन की ओर से अध्यक्ष मुरारी तांती, ओम कुमार सिंह CPRMSE (NEE) बोर्ड मेंबर , कृष्ण कुमार सिंह मंत्री (ABKMS) , श्री सुशील कुमार सिंह (कार्यकारी अध).

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *