बीजेपी के निकाय प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता अभिजीत राज ने ली चुटकी..हार के डर से बीजेपी दलीय और EVM से चुनाव कराने की कर रही है मांग…..

बीजेपी के निकाय प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता अभिजीत राज ने ली चुटकी..हार के डर से बीजेपी दलीय और EVM से चुनाव कराने की कर रही है मांग…..

धनबाद(DHANBAD): नगर निगम कार्यालय के बाहर भाजपा द्वारा किए गए धरना-प्रदर्शन और नगर निगम चुनाव दलीय आधार पर कराने तथा ईवीएम से मतदान की मांग पर कांग्रेस नेता अभिजीत राज ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भाजपा पर कई आरोप लगाए।

अभिजीत राज ने कहा कि नगर निगम चुनाव से पहले ही भाजपा को अपनी हार साफ नजर आने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा बार-बार धरना प्रदर्शन करना इस बात का संकेत है कि पार्टी धनबाद में नगर निगम चुनाव हारने की आशंका से घबराई हुई है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा दलीय आधार पर चुनाव इसलिए कराना चाहती है ताकि धार्मिक ध्रुवीकरण कर मतदाताओं को प्रभावित किया जा सके। उनका कहना था कि यदि चुनाव दलीय आधार पर नहीं होंगे तो स्वतंत्र प्रत्याशी जनता के समर्थन से मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और उनकी जीत सुनिश्चित होगी।

ईवीएम के मुद्दे पर अभिजीत राज ने कहा कि भाजपा को बैलेट पेपर से चुनाव कराने से डर लगता है, जबकि बैलेट पेपर से मतदान होने पर जनता के वोट का वास्तविक महत्व सामने आएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा अब तक ईवीएम के सहारे ही चुनाव जीतती आई है, इसी कारण वह बैलेट पेपर का विरोध कर रही है।

उन्होंने कहा कि धरना में भाजपा के विधायक, पूर्व सांसद और वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी यह दर्शाती है कि भाजपा को नगर निगम चुनाव में अपनी हार का अंदेशा हो चुका है।

इसके साथ ही अभिजीत राज ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता कोयला और बालू चोरी जैसे मुद्दों पर कभी आवाज नहीं उठाते, जबकि ये गतिविधियां वर्षों से जारी हैं। उन्होंने प्रदूषण, खनन नियमों के उल्लंघन, बिजली-पानी की समस्या, अवैध कारोबार, अतिक्रमण, जाम, रोजगार और उच्च शिक्षा जैसे मुद्दों को धनबाद की प्रमुख समस्याएं बताते हुए कहा कि भाजपा नेता इन विषयों पर चुप रहते हैं और चुनाव के समय केवल ध्रुवीकरण की राजनीति करते हैं।
उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव होने पर भाजपा की वास्तविक स्थिति जनता के सामने आ जाएगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *