EVM और दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपाइयों का निगम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन…

EVM और दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव कराने की मांग को लेकर भाजपाइयों का निगम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन…

धनबाद(DHANBAD): राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव कराने में लगातार हो रही अनुचित देरी के विरोध में तथा चुनाव की तिथियों की तुरंत घोषणा, दलीय आधार पर चुनाव कराने एवं मतदान में EVM के प्रयोग की मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर जिला के द्वारा जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में,आज धनबाद नगर निगम के मुख्य द्वार पर एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया। आज के धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा, धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह, झरिया विधायक श्रीमती रागिनी सिंह एवं बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो उपस्थित थे। साथ ही भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, सभी मंडल अध्यक्ष,वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हजारों की संख्या में आम नागरिकों की सहभागिता रही।

आज के धरना को संबोधित करते हुए झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, नगर निकाय चुनाव न होने से शहरी विकास बाधित हो रहा है और आम जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। राज्य सरकार जानबूझकर चुनाव प्रक्रिया को टाल रही है, जो लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के विरुद्ध है। उन्होंने ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही नगर निकाय चुनाव की घोषणा नहीं की गई, तो आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने झारखंड सरकार को श्वेत पत्र जारी कर निकाय चुनाव नहीं होने से कितने राजस्व की हानि, कितने विकास कार्य प्रभावित हुए बताने को कहा।

सिन्हा ने कहा कि धरना कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा के कार्यकर्ता राज्य सरकार को यह स्पष्ट संदेश देने का कार्य कर रहे है कि लोकतंत्र में जनता की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। राज्य सरकार द्वारा नगर निकाय चुनाव को लगातार टालना लोकतंत्र का खुला अपमान है ।नगर निकाय जनप्रतिनिधियों के बिना चल रहे हैं जिससे अफसरशाही हावी है। भाजपा जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष करती रहेगी । यदी शीघ्र चुनाव की घोषणा नहीं हुई तो आंदोलन और व्यापक और भयावह रूप लेगा।
आम जनता ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर भाजपा की मांगों का समर्थन किया।

धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह का बयान पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में हो रही देरी से शहरी विकास पूरी तरह ठप हो गया है। जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार चुनाव से डर रही है और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा जनता के साथ खड़ी है और दलीय आधार पर निष्पक्ष चुनाव की मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि झारखंड की हर मोर्चे पर विफल निकम्मी हेमंत सरकार लगातार अपने कार्यकाल में आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करते आयर हैं। जनता द्वारा चुने हुए मेयर उपमेयर और वार्ड पार्षद नहीं है। जनता की आवाज को सीधे सरकार तक पहुंचने वाला स्थानीय नेतृत्व गायब है। इससे आम लोगों की मूलभूत सुविधाएं नाली, सड़क ,जलापूर्ति, स्ट्रीट लाइट, कचरा प्रबंधन जैसे काम प्रभावित हो रहे हैं ।प्रशासक व्यवस्था में स्थानीय जरूरत की सही पहचान नहीं हो पाती।

बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में EVM का प्रयोग पारदर्शिता और निष्पक्षता के लिए आवश्यक है। राज्य सरकार की टालमटोल नीति से जनता में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि भाजपा का यह धरना जनता की आवाज है और सरकार को चेतावनी है कि अब और देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय का बयान
भाजपा धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव न कराना सीधे-सीधे संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की मांग है कि चुनाव की तिथियां तुरंत घोषित हों, चुनाव दलीय आधार पर कराए जाएं और मतदान EVM से हो। यदि सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो भाजपा चरणबद्ध आंदोलन करेगी।

आज के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम का संचालन मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला महामंत्री धनेश्वर महतो ने किया।
राज्यपाल के नाम नगर प्रशासक को मांग पत्र सौंपा गया।
आज के धरना को मुख्य रूप से संबोधित करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रमेश राही, जिला उपाध्यक्ष अजय निषाद, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रुपेश सिन्हा, शेखर सिंह,वीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी, महेश पासवान, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, प्रियंका देवी, सिंदरी से प्रत्याशी रहीं तारा देवी,नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, अभिमन्यु कुमार, रमा सिन्हा,मंडल अध्यक्ष अजय दास, रंजय सिंह, सूर्यदेव मिश्रा, हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, गौतम चौधरी, बसंती सिंह, सन्नी रवानी, योगेंद्र यादव, ओबीसी मोर्चा के पुरुषोत्तम रंजन, किसान मोर्चा अनिल सिन्हा, भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, रामजीत भुइयां,सोनू श्रीवास्तव, दिनेश रवानी, बलराम चौहान आदी ने सम्बोधित किया। मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में किशुन महतो, सुनील पासवान, बीरेंद्र बर्मा, संतोष रवानी, सत्येंद्र मिश्रा, सत्येंद्र ओझा इंद्रकांत झा, मनीष पांडेय मिठू,शिवांश श्रीवास्तव,रंजीत सिंह बिल्लू, तमाल राय, रवि सिन्हा, सुप्रभात सिन्हा, अमरजीत कुमार, पुष्पा राय, राजीव राय भट्ट, टिंकू साव, विष्णु सिंह, किरण सिंह, संजय गोस्वामी, सन्नी, राजकुमार मंडल, मनोज मिश्रा, राजेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, श्रीनिवास सिंह, टुन्ना सिंह, अमित सिंह, मनोज रिंकू सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता एवं आमलोग उपस्थित थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *