
धनबाद(DHANBAD): झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा को झारखंड राज्य के उत्कृष्ट विधायक चुने जाने पर आज केंदुआ मंडल एवं भवानी संघ के संयुक्त तत्वावधान में भव्य अभिनंदन एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भवानी संघ की ओर से विधायक राज सिन्हा को तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंदुआ मंडल अध्यक्ष श्री रंजय सिंह ने की, जबकि संचालन तमाल राय ने किया।
समारोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने विधायक राज सिन्हा के जनहितकारी कार्यों, सदन में प्रभावशाली भूमिका तथा धनबाद के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा धनबाद जिला अध्यक्ष श्रवण राय, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार, पुरुषोत्तम रंजन, मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, मनोज गुप्ता, इंद्रभूषण कुशवाहा, अजय दास, पूर्व जिला महामंत्री रवि सिन्हा, गीता सिंह, बालमुकुंद राम, श्यामल राहा , रवि सिंह, संजय सिंह शशि भूषण सिंह, रंजीत यादव, मनीष पांडेय,सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
विधायक राज सिन्हा का वक्तव्य
“झारखंड राज्य का उत्कृष्ट विधायक चुना जाना मेरे लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। यह सम्मान मैं धनबाद की जनता, भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं और अपने सहयोगियों को समर्पित करता हूँ।
जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना, क्षेत्र की समस्याओं को विधानसभा में मजबूती से उठाना और धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए सतत प्रयास करना मेरी प्राथमिकता रही है और आगे भी रहेगी। आप सभी के स्नेह और समर्थन से मैं और अधिक ऊर्जा के साथ जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहूँगा।”
जिला अध्यक्ष श्रवण राय का वक्तव्य
“राज सिन्हा जी का झारखंड राज्य के उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयन धनबाद के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने सदन के भीतर और बाहर जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाकर यह सिद्ध किया है कि वे एक कर्मठ, संवेदनशील और जमीनी नेता हैं।
भाजपा संगठन को गर्व है कि हमारे पास राज सिन्हा जैसे जननेता हैं, जो विकास, पारदर्शिता और जनता की आवाज़ को प्राथमिकता देते हैं। हम आशा करते हैं कि उनके नेतृत्व में धनबाद विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगा।”
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

