शीतलहर के कारण झारखंड में 6 से 8 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद…

शीतलहर के कारण झारखंड में 6 से 8 जनवरी तक सभी विद्यालय बंद…

रांची(RANCHI): राज्य में शीतलहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने सभी विद्यालयों को अस्थायी रूप से बंद रखने का आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, राज्य में संचालित सभी श्रेणी के सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त, गैर-सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) एवं निजी विद्यालयों में 6 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक प्री-नर्सरी/नर्सरी से कक्षा 12वीं तक की सभी कक्षाएं स्थगित रहेंगी।
हालांकि, सभी सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों को इस अवधि में विद्यालय में उपस्थित रहकर गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करना होगा।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि इस अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा निर्धारित है, तो उसके आयोजन को लेकर संबंधित सक्षम प्राधिकार अपने विवेक से निर्णय ले सकेंगे। यह आदेश विभागीय सचिव की स्वीकृति से जारी किया गया है।

NEWSANP के लिए रांची से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *