आसनसोल(ASANSOL): पश्चिम बंगाल आसनसोल डॉली लॉज इलाके मे स्थित भाजपा कार्यालय मे एक संवाददाता सम्मलेन कर बिजेपी के राज्य स्तरीय नेता कृषनेन्दु मुख़र्जी ने आसनसोल उत्तर विधानसभा के तृणमूल विधायक सह राज्य के क़ानून और लेबर मिनिस्टर मलय घटक के ऊपर जमकर हमला बोला है, उन्होंने आसनसोल उत्तर थाना अंतर्गत फैजेआम फाड़ी इलाके मे स्थित आजाद बस्ती मे शुक्रवार देर रात हुई तलवार और पत्थर बाजी मामले पर कहा है की उन्होंने कई बार पत्रकारों के सामने बयान दिया है की रेलपार के 23, 24, 25, 26 और 28 नंबर वार्ड मे अवैध रुप से तृणमूल नेताओं और पुलिस के छत्रछाया मे ड्रग्स और जुवा का कारोबर चल रहा है, जिससे इलाके के लोग ही नही बल्कि उनका घर और परिवार बर्बाद हो रहा है, ऐसे मे इलाके मे चल रही यह अवैध कारोबार को बंद करवाया जाए, पर उसपर किसी ने कोई ध्यान नही दिया और उसका नतीजा शुक्रवार को देखने को मिला है, आजाद बस्ती के रहने वाले सूरज और उसके परिवार के कुछ लोगों ने इलाके के ही रहने वाले नसीम और उसके परिजनों के ऊपर इसलिए जानलेवा हमला कर दिया, की नसीम ने सूरज और उसके एक और साथी के बिच चल रही जुवे के पैसों को लेकर चल रहे झगड़े का प्रतिवाद किया था, जिसके बाद सूरज के परिवार वालों ने अपनी दबंगई दिखाते हुए इलाके मे वो भी पुलिस के सामने तलवार और पत्थर बाजी की और पुलिस मुक दर्शक बनकर देखती रही, कृषनेन्दु मुखर्जी ने यह भी कहा की आजाद बस्ती के लोग कई बार इलाके मे चल रही अवैध रूप से ड्रक्स और जुवे के फांड़ को बंद करवाने के लिये पुलिस को फोन कर चुके हैं, पर उसका कोई फायदा नही होता और नतीजा यह होता है की पुलिस से शिकायत करने के ठीक अगले दिन ड्रक्स और जुवे का कारोबार चलाने वाला सूरज अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई कर देता है और पुलिस कुछ नही करती, कृषनेन्दु मुखर्जी ने यह कहा आखिरकार यह सूरज कौन है, सलीम कौन है, आखिरकार उनका इलाके मे इतना प्रभाव कैसे और किसके छत्रछाया मे है, कहीं ना कहीं जरूर इनके ऊपर राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल और पुलिस का हाँथ है, जिस कारन इनका मनोबल भी तेजी से बढ़ता जा रहा है और यह रेलपार इलाके से ही पुरे पश्चिम बर्दवान जिले मे ड्रग्स के नेटवर्क को संभाल रहे हैं, इसपर जाँच होना चाहिए, कृषनेन्दु मुख़र्जी ने मंत्री मलय घटक से हाँथ जोड़कर यह अपील की के वह इलाके के विधायक हैं, साथ मे राज्य के क़ानून मंत्री भी वह इलाके मे तेजी से बिगड़ रही स्थिति पर ध्यान दें, वह इलाके मे शांति बहाल करवाने की कृपा करें, वह इलाके मे अवैध रूप से चल रहे ड्रग्स और जुवे जैसे कारोबार को ख़त्म करवाने का काम करें, जिसके लिये वह ही नही बल्कि रेलपार की पूरी जनता व पूरा जिला उनका सदा अभारी रहेगा.
NEWSANP के लिए अतिक रहमान की रिपोर्ट

