गिरिडीह(GIRIDIH): गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड अंतर्गत खिजुरी भाया बस्तीकुरा – कुड़ियामों से थम्भाचक तक बनने वाली प्रधान मंत्री ग्राम सडक योजना में बने सड़क निर्माण में घोर अनियमितता का मामला उजागर हुआ है.. मामले की शिकायत पर संज्ञान में लेते हुए पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने स्थल पर पहुंच कर गुणवत्ता पर सवाल उठाया और स्थल से ही वीडियो कॉल के माध्यम AE को रोड की भ्रष्टाचार की पोल खोल कर दिखाया.. भ्रष्टाचार को लेकर पूर्व विधायक भड़के हुए थे..
पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने AE से 72 घंटे के अन्दर निरीक्षण कर संवेदक के ऊपर करवाई करने की मांग की साथ ही अगर तय समय के अंदर अगर करवाई नहीं हुई तो जेसीबी लगाकर पूरा रोड को उखाड़ कर फेंक देने की चेतावनी दी ,पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा जनवरी फरवरी में विधान सभा में यह मामला को उठाया जाएगा और रोड निर्माण की एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)से जांच करवाने की मांग की जाएगी साथ ही दोषी के विरुद्ध करवाई की मांग की जाएगी।किसी भी कीमत पर भाकपा माले बर्दाश्त नहीं करेगी करोड़ों की लागत से बस्तीकुरा – कुड़ियामों से थम्भाचक रोड का निर्माण बिना माप दंड का ठिकेदार के द्वारा रोड बनवाया जा रहा था, भाकपा माले भ्रष्टाचार के विरुद्ध मुख्य मंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर ऐसे भ्रष्ट ठिकेदार के विरुद्ध करवाई की मांग करेगी।
मौके पर बालेश्वर यादव,मुन्ना गुप्ता,राजकुमार शर्मा,जयनारायण यादव,जागो मरांडी आदि ग्रामीण लोग थे।
NEWS ANP के लिए गिरिडीह तिसरी से मनोज लाल बर्नवाल की रिपोट

