डा0 डी के सिंह को रांची के कुलपति के साथ साथ डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया…

डा0 डी के सिंह को रांची के कुलपति के साथ साथ डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया…

धनबाद(SINDRI):झारखंड के उच्च शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक घटनाक्रम के तहत झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही डॉ. सिंह वर्तमान में एक साथ झारखंड के तीन विश्वविद्यालयों की जिम्मेदारी निभा रहे हैं, जो राज्य के शैक्षणिक इतिहास में एक दुर्लभ उदाहरण है।

वर्तमान में डॉ. डी.के. सिंह
झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची के नियमित कुलपति,
रांची विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति,
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के कार्यकारी कुलपति के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ. डी.के. सिंह इससे पूर्व बी०आई०टी० सिंदरी, धनबाद के निदेशक भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में संस्थान ने शैक्षणिक गुणवत्ता, प्रशासनिक सुदृढ़ता और अकादमिक अनुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की।
डॉ. डी.के. सिंह बी०आई०टी० सिंदरी के 1984 बैच के इलेक्ट्रॉनिक्स शाखा के छात्र रहे हैं।
डॉ. सिंह की इस उपलब्धि पर बी०आई०टी० सिंदरी, धनबाद परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। संस्थान के निदेशक डॉ. पंकज राय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव यादव, जनरल वार्डन प्रो. मनोज कुमार, करियर विकास केंद्र के अध्यक्ष डॉ० घनश्याम, डीन (अकादमिक) डॉ. डी.के. तांती, प्रो ०आर०के० वर्मा सहित संस्थान के अनेक प्राध्यापकों एवं शिक्षाविदों ने डॉ. सिंह को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में झारखंड की उच्च शिक्षा व्यवस्था और अधिक सशक्त एवं प्रभावी होगी।

शैक्षणिक जगत में डॉ. डी.के. सिंह को एक कुशल प्रशासक, दूरदर्शी शिक्षाविद और अनुशासित नेतृत्वकर्ता के रूप में जाना जाता है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से राज्य के विश्वविद्यालयों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *