भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर की अति आवश्यक बैठक संपन्न…

भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर की अति आवश्यक बैठक संपन्न…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर की एक अति आवश्यक बैठक आज भाजपा जिला कार्यालय, धनबाद में जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं विशेष रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में दिनांक 04 जनवरी को रंधीर वर्मा चौक पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हत्या एवं अत्याचार के विरोध में सनातन धर्म जागरण समिति द्वारा आयोजित “विशाल जन आक्रोश प्रदर्शन” में धनबाद महानगर के सभी मंडलों से बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने पर विशेष विचार-विमर्श किया गया।

इसके साथ ही दिनांक 06 दिसंबर को नगर निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर आयोजित होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारी, कार्यक्रम की रूपरेखा एवं जिम्मेदारियों के वितरण पर भी चर्चा की गई।
बैठक में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित भारत रोजगार व आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण वीबी जी राम जी)” को लेकर सभी मंडलों में परिचर्चा आयोजित करने एवं इसे जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति भी तय की गई।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने सम्बोधित करते हुए कहा कि
“भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, समाजहित और जनकल्याण के मुद्दों पर सदैव मुखर रही है। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरुद्ध हमारा यह जन आक्रोश प्रदर्शन मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा का संकल्प है। साथ ही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। संगठन की एकजुटता और अनुशासन से ही हम हर आंदोलन और कार्यक्रम को सफल बनाएंगे।”

अंत में यह आह्वान किया गया कि धनबाद महानगर के सभी पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर बैठकों एवं कार्यक्रमों को सफल बनाएं।
आज के बैठक का संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन धनेश्वर महतो ने किया।

आज के बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, वीरेंद्र हांसदा, महेश पासवान, विष्णु त्रिपाठी, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, रीता यादव, प्रियंका देवी, नरेंद्र त्रिवेदी, राजकिशोर जैना, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन,अनु. जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामजीत भुइयां, अनु जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष बंटी सोरेन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष जलाल अंसारी, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल सिन्हा, मंडल अध्यक्ष कार्तिक महतो, सोनू श्रीवास्तव, मनोज गुप्ता,हुल्लास दास, रंजय सिंह, बसंती सिंह, इंद्रभूषण कुशवाहा, गौतम चौधरी, शिवांश श्रीवास्तव, सूर्यदेव मिश्रा, मुन्ना चौहान, रोहित कुमार बीद, पूर्व वार्ड पार्षद उपेंद्र कुशवाहा, कुमार अंकेश राज, फूलचंद रवानी, संतोष कुमार रवानी, बलिराम चौहान, मौसम सिंह, किशोर मंडल, इंद्रकांत झा, मनोज रिंकू सिन्हा, बृजेंद्र शर्मा, हरिलाल दास, रितेश बहादुर सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी, सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे.

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *