केंदुआ गैस रिसाव,कोयला मजदूरों की सुरक्षा, प्रदूषण और मजदूर हितों पर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से दिल्ली में विधायक राज सिन्हा की अहम मुलाकात…

केंदुआ गैस रिसाव,कोयला मजदूरों की सुरक्षा, प्रदूषण और मजदूर हितों पर केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से दिल्ली में विधायक राज सिन्हा की अहम मुलाकात…

नई दिल्ली/धनबाद: आज नई दिल्ली में भारत सरकार के कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे से झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा की आत्मीय भेंट हुई। इस अवसर पर विधायक राज सिन्हा ने अंगवस्त्र भेंट कर उन्हें कैलेंडर नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं।

भेंट के दौरान कोयला क्षेत्र से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों, झारखंड के समग्र विकास तथा विशेष रूप से धनबाद जिले के हितों से संबंधित मुद्दों पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ।

इस क्रम में विधायक राज सिन्हा ने केंदुआ क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव से आमजन को हो रही गंभीर समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने गैस रिसाव की घटनाओं पर त्वरित नियंत्रण, प्रभावित लोगों को अविलंब राहत, समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग रखी।

साथ ही कोयला मजदूरों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के समाधान, सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने एवं श्रमिक हित में ठोस कदम उठाने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक राज सिन्हा ने कहा—
“केंदुआ सहित कोयलांचल क्षेत्र में जहरीली गैस रिसाव से आमलोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। यह अत्यंत गंभीर विषय है। मैंने माननीय केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे जी से आग्रह किया है कि आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ प्रभावित लोगों को शीघ्र राहत दी जाए तथा अन्य कोलियरी क्षेत्रों के कोयला मजदूरों एवं कोयलियरी सहित पूरे कोयलांचल क्षेत्र में व्याप्त गंभीर प्रदूषण की समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। सभी विषयों पर सकारात्मक एवं आश्वस्त करने वाली बातचीत हुई है।”
केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना एवं त्वरित आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *