अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी, बिहार में कानून से टकराने वालों पर होगी निर्णायक कार्रवाई – DGP विनय कुमार….

अपराधियों के लिए सख्त चेतावनी, बिहार में कानून से टकराने वालों पर होगी निर्णायक कार्रवाई – DGP विनय कुमार….

पटना(PATNA): बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दोहराते हुए कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जो भी अपराधी पुलिस या कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कठोर और त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

डीजीपी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार गश्त, सघन छापेमारी, तकनीकी निगरानी और खुफिया तंत्र को और मजबूत कर रही है। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि वे बिना भय के अपराध से जुड़ी किसी भी सूचना को पुलिस के साथ साझा करें।

विनय कुमार ने साफ कहा कि बिहार में अब अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं है। पुलिस पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही है। राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।

NEWSANP के लिए पटना से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *