पिता शक्ति कपूर के साथ अस्पताल के बाहर दिखीं श्रद्धा कपूर…

पिता शक्ति कपूर के साथ अस्पताल के बाहर दिखीं श्रद्धा कपूर…

मुंबई(MUMBAI): बॉलीवुड की सादगी और मुस्कान की पहचान श्रद्धा कपूर हाल ही में मुंबई के एक अस्पताल के बाहर नजर आईं। उनके साथ पिता और हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता शक्ति कपूर थे। श्रद्धा का अंदाज बेहद शांत और संजीदा दिखा। श्रद्धा कैजुअल लुक में थीं। जैसे ही उन्होंने अपनी ओर कैमरे को घूमते देखे, वे तुरंत हाथ जोड़कर फोटो और वीडियो न बनाने का इशारा करती नजर आईं। इसी पल का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तस्वीरों और वीडियो को देखकर कयास लगाये जा रहे हैं कि शक्ति कपूर रेगुलर चेकअप के लिये अस्पताल पहुंचे थे और बेटी श्रद्धा उनके साथ थीं। हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों किस वजह से अस्पताल गये थे। भीड़ और कैमरों के बीच श्रद्धा पूरे वक्त पिता के साथ मजबूती से खड़ी नजर आईं। न कोई तामझाम, न कोई सितारापन, बस एक बेटी, जो अपने पिता का हाथ थामे चल रही थी। वीडियो सामने आते ही फैंस शक्ति कपूर की सेहत को लेकर दुआयें करने लगे हैं।

NEWSANP के लिए मुंबई से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *