निरसा खुदिया कालीमाटी कॉलोनी में फायरिंग के बाद पुलिस अलर्ट.. भारी संख्या में पुलिस तैनात…

निरसा खुदिया कालीमाटी कॉलोनी में फायरिंग के बाद पुलिस अलर्ट.. भारी संख्या में पुलिस तैनात…

निरसा(DHANBAD): निरसा थाना क्षेत्र के खुदिया कालीमाटी कॉलोनी में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक द्वारा 6 से 7 राउंड फायरिंग किए जाने की सूचना सामने आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फायरिंग करने वाले युवक का नाम युवराज सिंह बताया जा रहा है, जो अपने पांच अन्य साथियों के साथ कॉलोनी में पहुंचा था। अचानक हुई फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपने-अपने घरों में दुबक गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि फायरिंग का उद्देश्य कॉलोनी में डर फैलाना था। घटना की सूचना निरसा थाना को करीब एक घंटे पहले दी गई थी, लेकिन पुलिस के देर से पहुंचने का आरोप भी कॉलोनीवासियों ने लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

फिलहाल फायरिंग में किसी के घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और कॉलोनी में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है, ताकि स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण रखा जा सके।

NEWSANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *