डहरे टुसु : कुड़मि संस्कृति, कृषि परंपरा और लोक चेतना का भव्य उत्सव…

डहरे टुसु : कुड़मि संस्कृति, कृषि परंपरा और लोक चेतना का भव्य उत्सव…

धनबाद(DHANBAD):टुसू परब कुड़मि समुदाय की हजारों वर्षों पुरानी 13 मासे – 13 पर्व की सांस्कृतिक परंपरा का अंतिम और अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व केवल कुड़मि समाज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि वर्तमान समय में कुड़मि समुदाय के साथ रहने वाले अन्य समुदायों द्वारा भी हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया जाता है।

छोटा नागपुर पठार में मानव जीवन का आधार सदैव धान रहा है। कुड़मि समुदाय, जो छोटा नागपुर पठार का प्रथम कृषक जनजाति माना जाता है, ने पूरे धान कृषि चक्र को अपनी संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन में गहराई से पिरोया है।

धान जब खेतों में होता है तो उसे धानी, खलिहान में होने पर ड़िनि और जब वह घर में आ जाता है तो उसे टुसु कहा जाता है। टुसु को कुड़मि समाज में बेटी का दर्जा प्राप्त है।
अगहन माह की संक्रांति के दिन टुसु की स्थापना की जाती है तथा पूस माह की संक्रांति पर भावनात्मक विदाई दी जाती है। टुसु की विदाई में प्रयुक्त पालकी स्वरूप को चौड़ल कहा जाता है।

वर्तमान शहरीकरण के दौर में जहाँ गाँव सिमटते जा रहे हैं और ग्रामीण संस्कृति धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है, ऐसे समय में इस अमूल्य लोक-संस्कृति के संरक्षण एवं युवाओं में अपनी जड़ों के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से डहरे टुसु कार्यक्रम का आयोजन विगत तीन वर्षों से निरंतर शहर में किया जा रहा है।

इसी क्रम में इस वर्ष भी “बृहद झाड़खंड कला संस्कृति मंच” के बैनर तले आयोजित डहरे टुसु शोभायात्रा में छोटा नागपुर पठार के विभिन्न गाँवों से हजारों की संख्या में लोग धनबाद पहुँचे। पारंपरिक लोक वाद्य यंत्रों, नृत्य मंडलियों, रंग-बिरंगे परिधानों और लोकगीतों के साथ लोगों ने अपने जीवंत लोक पर्व का भव्य प्रदर्शन किया।

इस शोभायात्रा को सफल बनाने में विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनीतिक संगठनों का सराहनीय योगदान रहा, जिससे यह आयोजन न केवल एक उत्सव बल्कि लोक-संस्कृति, सामूहिक एकता और सांस्कृतिक अस्मिता का सशक्त प्रतीक बनकर उभरा गणपत महतो,प्रदेश संयोजक राजेश महतो ,हीरालाल महतो, संजय महतो, तारा देवी, दायमय महतो,निरीश महतो, रिंकू महतो, गिरधारी महतो, प्रदीप महतो, आशा देवी उप प्रमुख,लाली महतो,अश्विनी महतो, जगरनाथ महतो, दीपक महतो, राजेंद्र महतो, नितेश महतो, बाबूलाल महतो, शंकर किशोर, सपन महतो,सौरव महतो, सीताराम महतो,नरेश महतो,राहुल महतो, संदीप महतो,रोहिणी, संतोष,पिंटू महतो,आरती महतो, संकेत महतो, हरे कृष्ण हिन्दीयर, सुरेश महतो, मंटू महतो, काजल महतो, ममता महतो, विश्वजीत महतो, लक्ष्मी महतो, खेदन महतो, बब्लु महतो, संतोष महतो,पिंकी कुमारी, सुनीता देवी गीता, संगीता, आदि हज़ारो लोग उपस्थित थे!

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *