झरिया(JHARIA): नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच – झरिया शाखा द्वारा युवाओं, बच्चों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में रचनात्मकता, सकारात्मक सोच एवं प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पाँच दिवसीय नववर्ष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिताएँ 1 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित होंगी।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन एक-एक प्रतियोगिता रखी गई है। 1 जनवरी को सर्वश्रेष्ठ नववर्ष डीपी प्रतियोगिता, 2 जनवरी को नववर्ष शुभकामना कार्ड डिज़ाइन प्रतियोगिता, 3 जनवरी को फोटोग्राफी प्रतियोगिता (थीम – आशा, खुशियाँ एवं नई शुरुआत), 4 जनवरी को वर्ष का विचार (एक पंक्ति) प्रतियोगिता तथा 5 जनवरी को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (फोटो/वीडियो) आयोजित की जाएगी।
इन सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों से उनकी प्रविष्टियाँ WhatsApp नंबर 7004381542 पर भेजने का आग्रह किया गया है। सभी प्रतियोगिताओं की अंतिम तिथि 5 जनवरी रात्रि 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। प्रविष्टि के साथ प्रतिभागी का नाम, आयु, मोबाइल नंबर एवं प्रतियोगिता का नाम उल्लेख करना अनिवार्य होगा।
प्रतियोगिताओं के सफल संचालन हेतु अलग-अलग संयोजकों की जिम्मेदारी तय की गई है। सर्वश्रेष्ठ नववर्ष डीपी प्रतियोगिता के संयोजक मयंक केजरीवाल, नववर्ष शुभकामना कार्ड डिज़ाइन प्रतियोगिता की संयोजक पूनम भुसानिया, फोटोग्राफी प्रतियोगिता की संयोजक नेहा मित्तल, वर्ष का विचार प्रतियोगिता के संयोजक गौतम अग्रवाल तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता के संयोजक हितेन शर्मा होंगे।
शाखा की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी प्रतियोगिताओं में मौलिकता, रचनात्मकता एवं प्रस्तुति को विशेष महत्व दिया जाएगा। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएँगे तथा सभी प्रतिभागियों को डिजिटल प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा।
मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा ने समाज के सभी वर्गों से इन नववर्ष प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है, ताकि नववर्ष का यह अवसर रचनात्मकता, उत्साह और सकारात्मक सोच के साथ मनाया जा सके।
NEWSANP के लिए झरिया से रागिनी पांडेय की रिपोर्ट

